हर व्यक्ति तक पहुंचेगी योजना : विदेश सिंह

तरहसी(पलामू) : विधायक विदेश सिंह ने मनातू बाजार में शेड निर्माण व 16 दुकान निर्माण का शिलान्यास किया. वहीं पदमा के बुधनडीह, मंझौली के बिहरा व उरूर में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. मौके पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि मनातू विकास के मामले में पीछे नहीं रहे, इसका प्रयास उनके […]

तरहसी(पलामू) : विधायक विदेश सिंह ने मनातू बाजार में शेड निर्माण 16 दुकान निर्माण का शिलान्यास किया. वहीं पदमा के बुधनडीह, मंझौली के बिहरा उरूर में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. मौके पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि मनातू विकास के मामले में पीछे नहीं रहे, इसका प्रयास उनके तरफ से किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि मनातू में कई योजनाओं को चालू कराया जायेगा, ताकि लोगों को लाभ मिले. समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे, यही उनका लक्ष्य है. मौके पर बीडीओ नीत निखिल सुरीन, अमरेश प्रसाद, उमेश साव, मिन्नत खां सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >