ओवरलोड टेंपों के चालकों को मिली चेतावनी

लातेहार : जिला परिवहन पदाधिकारी एसएन देव ने मंगलवार को शहर के विभिन्न चौक–चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. सहायक शैलेंद्र कुमार ने टेंपो व जीप आदि के कागजातों की जांच की. बाइपास चौक में भी लगे टेंपो के कागजात की जांचकी गयी. इस क्रम में कई वाहनों के कागजात दुरुस्त नहीं पाये गये. ओवरलोड […]

लातेहार : जिला परिवहन पदाधिकारी एसएन देव ने मंगलवार को शहर के विभिन्न चौकचौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. सहायक शैलेंद्र कुमार ने टेंपो जीप आदि के कागजातों की जांच की. बाइपास चौक में भी लगे टेंपो के कागजात की जांचकी गयी.

इस क्रम में कई वाहनों के कागजात दुरुस्त नहीं पाये गये. ओवरलोड टेंपो के चालकों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया. इस दौरान योगेंद्र प्रसाद पारसनाथ उपाध्याय उपस्थित थे.

टोकन नहीं कटाने पर की गयी छापामारी : इधर, शहर के टेंपो चालकों का आरोप है कि धर्मपुर सहकारिता समिति को यात्री पड़ाव शुल्क नहीं दिये जाने का निर्णय लिए जाने के बाद समिति के सदस्यों द्वारा छापामारी करायी गयी. चालकों ने कहा कि जब बाइपास चौक में यात्री पड़ाव है ही नहीं, तो वे शुल्क क्यों दें.

इसे लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जा चुका है. वहीं समिति के सदस्यों ने कहा कि टेंपो चालकों द्वारा यात्री पड़ाव शुल्क नहीं देने से राजस्व की हानि हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >