युवक ने कीटनाशक पी कर दी जान

गारू : गारू थाना क्षेत्र के कोटाम पंचायत अंतर्गत बैगाटोली निवासी अमला उरांव के 25 वर्षीय पुत्र सुनेश्वर उरांव ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली. सुनेश्वर की तबीयत खराब होने पर अमला उरांव उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ला रहा था, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार सुनेश्वर ने […]

गारू : गारू थाना क्षेत्र के कोटाम पंचायत अंतर्गत बैगाटोली निवासी अमला उरांव के 25 वर्षीय पुत्र सुनेश्वर उरांव ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली. सुनेश्वर की तबीयत खराब होने पर अमला उरांव उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ला रहा था, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

जानकारी के अनुसार सुनेश्वर ने अपने बड़े भाई से पैसे की मांग की थी, मगर पैसा नहीं मिलने पर वह नाराज हो गया कीटनाशक दवा पी ली. अमला उरांव ने बताया कि घर में किसी तरह का विवाद नहीं था. घटना की सूचना गारू थाना प्रभारी अजय सिंह को दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >