विवाह मंडप में चल रहा है कस्तूरबा गांधी विद्यालय
गारू (लातेहार) : गारू में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित विवाह मंडप में चल रहा है. यहां कक्षा छह से बारहवीं तक की पढ़ाई होती है. विद्यालय में कुल 227 छात्राएं हैं. मगर हालत यह है कि विवाह मंडप में जगह की कमी के कारण छात्राएं भेड़–बकरी की तरह रह रही हैं.
बीडीओ अजय सिंह बड़ाइक ने छात्राओं की संख्या व उनकी परेशानी के मद्देनजर प्रखंड कर्मचारियों के लिए बने दो आवास एवं सामुदायिक भवन में चल रहे प्रखंड साक्षरता समिति के कार्यालय भवन को भी छात्रावास बना दिया. फिर भी इतनी छात्राओं के रहने के लिए जगह पर्याप्त नहीं है.
