चंदवा : नगर गांव में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद में मारपीट हो गयी. इसमें किरण देव नायक व उसकी पत्नी शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गये. चंदवा थाना में उक्त आशय की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
घटना के संबंध में घायल किरण देव व उनकी पत्नी शांति देवी बताती हैं कि वे बारी में अरहर की बुआई कर रहे थे. इसी दौरान गांव के ही बबलू नायक, बहन बुटी देवी व मां मोहिनी देवी हल रोक कर गाली–गलौज करने लगे. मारपीट करते हुए टांगी से प्रहार किया. जिससे उसका सिर फुट गया.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों के इलाज के पश्चात प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है. आरोपी बबलू नायक बताता है कि उक्त जमीन उसने खरीदी है. सारे आरोप झूठे हैं.
