जनता दरबार में कई मामले आये, कुछ का निबटारा

बालूमाथ : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बीडीओ सह सीओ परवेज आलम की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया. इसमें विभिन्न मामलों से संबंधित दर्जनों आवेदन प्राप्त हुए. कुछेक का निबटारा भी किया गया. मारंगलोइया के बीफा उरांव, रमेश उरांव एवं सावना उरांव के बीच गलत ढंग से […]

बालूमाथ : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बीडीओ सह सीओ परवेज आलम की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया. इसमें विभिन्न मामलों से संबंधित दर्जनों आवेदन प्राप्त हुए.

कुछेक का निबटारा भी किया गया. मारंगलोइया के बीफा उरांव, रमेश उरांव एवं सावना उरांव के बीच गलत ढंग से लगान निर्धारण का मामला आया. बालूमाथ की सुंदरी देवी सुरेश साव के जमीन विवाद का मामला भी जनता दरबार में आया. जिसे सुनवाई के बाद विचाराधीन रखा गया.

ग्राम नगड़ा के बिहारी प्रसाद यादव एवं ननकू साव के बीच जमीन से संबंधित विवाद की सुनवाई की गयी. इचाक के रामावतार साव दशरथ साव के बीच बाउंड्री देने संबंधित मामले की सुनवाई की गयी. जरीना खातून (भैंसादोन) रवींद्र कुमार के जमीन विवाद से संबंधित मामले की सुनवाई की गयी. केसीसी के 14 आवेदन भी आये.

वृद्धा पेंशन से संबंधित एवं पेंशनधारी के पासबुक में गड़बड़ी की कई शिकायत जनता दरबार में आयी, जिसकी सुनवाई भी की गयी. मौके पर अंचल निरीक्षक सुनील कुमार महली, अंचल के प्रधान सहायक ललन कुमार, राजस्व कर्मचारी मुरलीधर सिंह, गुलाम शाबिर, लाल बिहारी उरांव, अंचल नाजिर देवनाथ उरांव समेत प्रखंड के कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >