* प्रखंड स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम का समापन
चंदवा : प्रखंड स्तरीय जनसभा कार्यक्रम शुक्रवार को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र परिसर में संपन्न हुआ. अध्यक्षता डॉ नीलिमा ने की. कार्यक्रम में सहिया, जनप्रतिनिधि व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.
कार्यक्रम में जनसंवाद के माध्यम से टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, जननी शिशु सुरक्षा, मलेरिया, नसबंदी, परिवार नियोजन पर चर्चा की गयी. डॉ मनोज व डॉ संतोष ने परिवार नियोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे आवश्यक बताया. डॉ नीलिमा ने कहा कि सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि भेजी गयी है, जिससे लोग लाभान्वित नहीं हो पाये हैं.
उन्होंने विवाह के दो वर्ष के पश्चात प्रसव पर 500, एक वर्ष के पश्चात 500 तथा दो बच्चों के बाद ऑपरेशन कराने पर एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रू प में देने की बात कही. ज्ञात हो कि 11 जुलाई से परिवार नियोजन पखवारा मनाया जा रहा है. इसके तहत बंध्याकरण, नसबंदी, गर्भ निरोधक दवा, कंडोम व कॉपर टी नि:शुल्क दिया जायेगा. मौके पर प्रमुख चंद्रावती देवी, एसटीटी बंधु उरांव, सांसद प्रतिनिधि निर्मल शर्मा, चंदवा मुखिया बबन मुंडा, संगीता लकड़ा उपस्थित थे.
