बस चालक को गोली मारी, रिम्स रेफर

चंदवा : गुरुवार की दोपहर बाद सासाराम से रांची जा रही यात्री बस अरविंद ट्रेवल्स (बीआर26इ/4405) को रोक कर उसके चालक कृष्णा साव (औरंगाबाद, बिहार) को उग्रवादियों ने गोली मार दी. यह घटना चंदवा थाना क्षेत्र के ब्रह्माणी बस स्टैंड पर घटी. सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पहुंची. घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में […]

चंदवा : गुरुवार की दोपहर बाद सासाराम से रांची जा रही यात्री बस अरविंद ट्रेवल्स (बीआर26इ/4405) को रोक कर उसके चालक कृष्णा साव (औरंगाबाद, बिहार) को उग्रवादियों ने गोली मार दी. यह घटना चंदवा थाना क्षेत्र के ब्रह्माणी बस स्टैंड पर घटी. सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पहुंची.

घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के पश्चात रिम्स रेफर कर दिया गया है. गोली चालक की गर्दन में मारी गयी, जो छेदते हुए बाहर निकल गयी. थानेदार रविकांत प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलावर की पहचान कर ली गयी है.

पूछ-ताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. हमला का कारण व इसमें शामिल संगठन का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है. इस घटना के बाद से आस-पास की दुकानें बंद हो गयीं. आतंक पसरा है. मालूम हो कि चालक ने गुरुवार को ही उक्त बस में बतौर चालक काम शुरू किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >