छह माह से वेतन नहीं, रोटी के लाले

बालूमाथ : बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को विगत छह माह से वेतन नहीं मिलने के कारण स्वास्थकर्मियों के समक्ष रोजी-रोटी का समस्या उत्पन्न हो गयी है. गुरुवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय लकड़ा को आवेदन देकर बकाये वेतन का भुगतान करने की मांग की है. आवेदन […]

बालूमाथ : बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को विगत छह माह से वेतन नहीं मिलने के कारण स्वास्थकर्मियों के समक्ष रोजी-रोटी का समस्या उत्पन्न हो गयी है.

गुरुवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय लकड़ा को आवेदन देकर बकाये वेतन का भुगतान करने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि वेतन नहीं मिलने के कारण बच्चों का नामांकन रुक गया है और भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

मालती देवी हृदय रोग से पीड़ित है. पैसे के अभाव में उनका इलाज नहीं हो पा रहा है. इसके कारण उनकी हृदय गति कभी भी रुक सकती है. यदि वेतन के आभाव में ऐसा होता है, तो इसकी सारी जिम्मेवारी उच्च पदाधिकारियों की होगी. आवंटन आये हुए छह माह हो गये हैं. इस संबंध में डॉ विजय लकड़ा से पूछे जाने पर कहा गया कि- मेरा और किरानी का वेतन आरडीडी द्वारा बंद किया गया.

एक ही बिल में सभी का वेतन बनाया गया था. इसी कारण वेतन भुगतान में देरी हुई. आवदेन देनेवालों में रेखा चंद्र गंझू, रमेश चंद्र राम, मालती देवी, विमला कुमारी, राजीव कुमार समेत कई लोगों के हस्ताक्षर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >