बरवाडीह : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन, लातेहार कमेटी द्वारा बरवाडीह में संघ के जिला अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में बरवाडीह प्रखंड के गुलजारबाग में अपराधियों द्वारा अरुण कुमार दत्ता, रिझू सिंह व उसके पुत्र भोला सिंह की हत्या किये जाने की निंदा की गयी.
इससे पूर्व संगठन के सदस्यों ने घटनास्थल का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से आवश्यक जानकारी हासिल की. बैठक में अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा की अपराधियों द्वारा रिझू सिंह व उसके पुत्र की हत्या किये जाने के उपरांत मृतका के पत्नी काफी डरी-सहमी हुई है. डर से मृतका की पत्नी ने अपना आवास छोड़ कर दूसरी जगह शरण ले रखा है. बैठक में निर्णय लिया गया कि मृतक रिझू सिंह के भाई जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, उसका इलाज करवाया जायेगा.
निर्णय के अनुसार प्रतिनिधिमंडल बरवाडीह डीएसपी व प्रख्ांड विकास पदाधिकारी से मिल कर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करेगा. बैठक में संतोष पासवान, देवमोहन सिंह, प्रदीप प्रसाद गुप्ता, मनोज कुमार, सुरेंद्र कुमार, बलराम प्रसाद अंबष्ट, आनंद कुमार, संगीता देवी, संतोष चौधरी समेत संगठन जिला व प्रखंड के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
