बरवाडीह : प्रखंड मुख्यालय में बुधवार 12 जून को अरुण कुमार दत्ता समेत तीन लोगों के अपहरण के विरोध में आहूत बरवाडीह बंद का व्यापक असर रहा. विभिन्न राजनीति दल के लोगों ने घटना के विरोध में व अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बंद बुलाया था. प्रखंड की सभी दुकानेंबंद रहीं.
बंद के दौरान बरवाडीह-मेदिनीनगर मुख्य पथ समेत मंडल छिपादोहर मार्ग पर भी एक भी छोटा- बड़ा वाहन नहीं चला. बंद के दौरान प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भी सन्नाटा पसरा रहा. बंद का अन्य क्षेत्रों में भी व्यापक असर रहा. बंद समर्थकों ने नारेबाजी की. अपहरण के नौ दिन बाद भी आवश्यक कार्रवाई नहीं किये जाने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश था.
बंद समर्थकों में जयवर्धन सिंह, कन्हाई सिंह, बिरजू राम, अजय चंद्रवंशी, रवींद्र राम, मो नसीम अंसारी, मनोज कुमार सिंह, इकबाल सिंह, राकेश कुमार अग्रवाल, वीरेंद्र ठाकुर, रंजीत कुमार राजू, सुबोध कुमार, अनिल कुमार सिंह, रिजवान अहमद, रणविजय सिंह, जय प्रकाश रजक, अजीत कुमार, रोहित सिंह , जमील खान, अवधेश मेहरा समेत भाजपा, कांग्रेस, राजद, झाविमो,आजसू,माले समेत सभी दलों के 100 से अधिक कार्यकर्ता व काफी संख्या में ग्रामीण भी शामिल थे.
