सड़क दुर्घटना में दो घायल

लातेहार : राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच-75) पर होटवाग ग्राम के समीप सरहुली मोड़ पर मोटरसाइकिल एवं बस की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक घायल हो गये. जानकारी के अनुसार अजय पासवान (36 वर्ष) व सत्येंद्र सिंह (37 वर्ष) मोटरसाइकिल से लातेहार से मनिका जा रहे थे. सरहुली मोड़ पर विपरीत दिशा से आ […]

लातेहार : राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच-75) पर होटवाग ग्राम के समीप सरहुली मोड़ पर मोटरसाइकिल एवं बस की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक घायल हो गये. जानकारी के अनुसार अजय पासवान (36 वर्ष) व सत्येंद्र सिंह (37 वर्ष) मोटरसाइकिल से लातेहार से मनिका जा रहे थे.

सरहुली मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही रिलायंस यात्री बस से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गयी. जिससे उक्त दोनों जख्मी हो गये. इसी दौरान लातेहार आ रहे मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह वहां पहुंचे. दोनों घायलों को अपने वाहन से लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया. डॉ ओरया एवं डॉ नीलमणि ने घायलों का इलाज किया. इलाज के बाद अजय पासवान को रिम्स रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >