लातेहार में मुठभेड़ सात माओवादी ढेर

गारू (लातेहार) : लातेहार जिले के कुकु व पीरी के बीच जंगल में हुई नक्सली मुठभेड़ में पुलिस ने सात नक्सलियों के मारे जाने व एक दर्जन नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है. पुलिस ने घटनास्थल से तीन नक्सलियों के शव बरामद किये हैं. इसके साथ दो 315 बोर की राइफल, एक इंसास, […]

गारू (लातेहार) : लातेहार जिले के कुकु व पीरी के बीच जंगल में हुई नक्सली मुठभेड़ में पुलिस ने सात नक्सलियों के मारे जाने व एक दर्जन नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है. पुलिस ने घटनास्थल से तीन नक्सलियों के शव बरामद किये हैं. इसके साथ दो 315 बोर की राइफल, एक इंसास, एक वॉकी- टॉकी, एक पिट्ठ बरामद किया गया है.

तीन घंटे मुठभेड़

रविवार को बरवाडीह के कुकु व गारू थाना क्षेत्र के पीरी के जंगल में माओवादियों के होने की सूचना पुलिस को मिली. बरवाडीह के कुकु व गारू के पीरी जंगल पहाड़ों से घिरा है. इसके उत्तर पूर्वी में सघन जंगल व पहाड़ और दक्षिण में पीरी मुकुदपुर (गारू थाना) गांव स्थित है. पश्चिम में कोयल नदी है.

सोमवार सुबह सात बजे कोबरा व जगुआर के जवानों के पीरी जंगल पहुंचते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. तीन घंटे तक की गोलीबारी के बाद नक्सली जंगल के रास्ते भाग निकले. जवानों ने घटनास्थल से नक्सली साहित्य व सैकड़ों खोखा भी बरामद किये हैं.

दूसरी बार हुई मुठभेड़

इससे पहले अगस्त 2011 में मुठभेड़ हुई थी. आठ घंटे तक चली मुठभेड़ में पुलिस ने पांच नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया था. माओवादियों ने मुठभेड़ के बाद लौट रहे जवानों को पांच किमी तक खदेड़ा भी था. सोमवार को उसी जंगल में फिर मुठभेड़ होने से गांवों में दहशत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >