लातेहार : मनिका निवासी स्व वैद्यनाथ पासवान के पुत्र रंजीत पासवान (15 वर्ष) की हत्या यूपी के नोएडा में कर दी गयी. जानकारी के अनुसार वह चार माह से नोएडा स्थित निहाल कंपनी में चाय बनाने का काम करता था.
वह 13 जून को दिन के 11 बजे से लापता था. शाम को उसका शव कंपनी कंपाउंड में ही एक पानी की टंकी में पाया गया. उसी कंपनी में कार्यरत मनिका निवासी पार्वती कुंवर रंजीत का शव लेकर मनिका पहुंची.
घटना को लेकर नोएडा के थाने में मामला दर्ज है. जानकारी के अनुसार रंजीत अपने परिवार का अंतिम चिराग था. उसके माता-पिता एवं भाई-बहनों की मौत पहले ही हो चुकी है. रंजीत का शव लाते ही गांव में मातम छा गया.
