चार घर में आग लगी, पांच लाख का नुकसान

बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के नगड़ा ग्राम में सोमवार को दोपहर में आग लगने से चार घर पूरी तरह जल कर नष्ट हो गया. बचाने के क्रम में अगल-बगल के 10 घरों को भी आंशिक क्षति हुई है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चुरामन साव के घर में पहले आग लगी. आग […]

बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के नगड़ा ग्राम में सोमवार को दोपहर में आग लगने से चार घर पूरी तरह जल कर नष्ट हो गया. बचाने के क्रम में अगल-बगल के 10 घरों को भी आंशिक क्षति हुई है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चुरामन साव के घर में पहले आग लगी.

आग की लपटें तेज होने के कारण पड़ोसी भुखल साव, अमृत साव व चौथरी साव का घर भी जल कर नष्ट हो गया. आस-पास के ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका. बाद में इसकी सूचना अभिजीत ग्रुप को दी गयी.

समाचार लिखे जाने तक अभिजीत ग्रुप के दमकल नगड़ा ग्राम पहुंच कर आग पर काबू पाने में जुट गया. इस आगलगी से लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >