रेल लाइन से शव बरामद

चंदवा : बरकाकाना-बरवाडीह रेल खंड (पूमरे) के चेतर व रीचुघूटा रेलवे स्टेशन के बीच रविवार को अपलाइन की पोल संख्या 197 के सामने अज्ञात शव पुलिस ने बरामद किया. खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. शव को अंत्य परीक्षण हेतु लातेहार भेज दिया गया है. रेल पुलिस व लोकल पुलिस […]

चंदवा : बरकाकाना-बरवाडीह रेल खंड (पूमरे) के चेतर व रीचुघूटा रेलवे स्टेशन के बीच रविवार को अपलाइन की पोल संख्या 197 के सामने अज्ञात शव पुलिस ने बरामद किया. खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है.

शव को अंत्य परीक्षण हेतु लातेहार भेज दिया गया है. रेल पुलिस व लोकल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. चर्चा है कि उक्त युवक चलती मालगाड़ी से कोयला उतारने के क्रम में दुर्घटना का शिकार हो गया. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >