लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के दुगीला गांव निवासी चामा उरांव की पत्नी मीना देवी (35 वर्ष) की मौत गुरुवार की दोपहर ठनका गिरने से हो गयी. उनके दो बच्चे पुष्पी कुमारी (आठ वर्ष) तथा रंजनी कुमारी (तीन वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये.
घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर मीना देवी अपने घर के बाहर बच्चों के साथ बैठी थी, तभी ठनका गिरा और उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी और दोनों बच्चा घायल हो गया. ग्रामीणों मी मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. दूसरी घटना रेहलदाग में घटी.
गुरुवार दोपहर बाद तेज वर्षा के बीच थाना क्षेत्र के रेहलदाग गांव में भी ठनका गिरा, जिससे बाबूलाल भुइयां की बेटी सुमीला कुमारी (17) घायल हो गयी. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं ठनका से चार और लोगों को घायल होने की सूचना है.
