चंदवा : कर्मियों के अभाव में वन व पर्यावरण विभाग का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. प्रादेशिक वन क्षेत्र चंदवा के 17 सबबीट में 17 वन रक्षी की जगह महज तीन वन रक्षी कार्यरत हैं. तीन बीट में तीन वनपाल की जगह एक मात्र वनपाल राजमणि चौधरी कार्यरत हैं. तीन वन रक्षी व एक वनपाल पर वनों की देखभाल का दायित्व है.
वनपाल सेवानिवृत्त : चंदवा त्न वनपाल शंभु प्रसाद शुक्रवार 31 मई को सेवा निवृत्त हो गये. श्री प्रसाद को वन परिसर चंदवा में विदाई दी गयी. रेंजर दीपक शर्मा, वनपाल राजमणि चौधरी व वन कर्मियों ने श्री प्रसाद के दीर्घायु जीवन की कामना की.
