महिला दिवस पर शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशुनपुर रोड में संचालित किड्जी स्कूल की शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया. इस दौरान स्कूली बच्चों ने सुंदर चार्ट, कविताएं, आर्टिकल आदि पेश किये.

कोडरमा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशुनपुर रोड में संचालित किड्जी स्कूल की शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया. इस दौरान स्कूली बच्चों ने सुंदर चार्ट, कविताएं, आर्टिकल आदि पेश किये. निदेशिका ब्यूटी सिंह ने कहा कि यह दिन हर वर्ष आठ मार्च को महिलाओं के सम्मान में मनाया जाता है. बहुत सारी महिलाएं ऐसी भी है जो घर की जिम्मेवारी के साथ-साथ और कई क्षेत्रों में भी देश की तरक्की में बहुमूल्य योगदान दे रही है. उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं का दर्जा बहुत ऊंचा है़ अगर एक बच्चा पढ़ाया जाता है तो एक परिवार ही पढ़ता है, लेकिन अगर एक लड़की को पढ़ाया जाता है तो उसकी पीढ़ी ही पढ़ी-लिखी होती है. कार्यक्रम के अंत में निदेशिका ब्यूटी सिंह, प्राचार्य विशाल सिंह ने समूह महिला अध्यापिकाओं को महिला दिवस पर उनकी हौंसला अफजाई करते हुए उन्हें प्रशंसनीय सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर शिक्षक, शिक्षिकाओं में बबीता सिंह ,पम्मी सिन्हा, पृथ्वी राज ,नरगिस नाज, अंकित कपसिमें, अखिलेश कुमार, संदीप कुमार, नीतू सिन्हा, विनिता शर्मा, नेहा कुमारी, मधु सिंह, प्रिया वर्णवाल, माधुरी सिंह, पूजा कुमारी, ममता, पुरवा, तम्मना, मनु, जुली, राखी, शारदा, रिया कुमारी, रानी कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >