स्केटिंग में डोमचांच के सक्षम ने जीता स्वर्ण पदक

झारखंड स्टेट चैंपियन 64वां ऑल इंडिया स्केटिंग प्रतियोगिता में डोमचांच के श्रेष्ठ सक्षम ने सौ व पांच सौ मीटर स्केटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर अपने जिले का नाम रौशन किया है.

डोमचांच. झारखंड स्टेट चैंपियन 64वां ऑल इंडिया स्केटिंग प्रतियोगिता में डोमचांच के श्रेष्ठ सक्षम ने सौ व पांच सौ मीटर स्केटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर अपने जिले का नाम रौशन किया है. उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता का आयोजन खेलगांव स्टेडियम रांची में दो नवंबर को हुआ था, जिसमें राज्य के 24 जिले से लगभग 400 प्रतिभागी शामिल हुए थे. प्रतियोगिता में श्रेष्ठ सक्षम ने अपने एज ग्रुप के चालीस बच्चों में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया. यह खिताब जितने पर श्रेष्ठ सक्षम के पिता लक्ष्मी नारायण प्रसाद, माता सोनी कश्यप, हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, हजारीबाग के इंडिया गठबंधन के विधायक उम्मीदवार मुन्ना सिंह, झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के निदेशक आइजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, झारखंड स्टेट स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित शर्मा, सचिव विकास सिंह, कोच पिंटू सिंह, दीन दयाल प्रसाद, तारावती देवी आदि ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >