झुमरीतिलैया. आरपीएफ कोडरमा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया़ इस दौरान घाट सेक्शन के आसपास स्थित गांवों के लोगों को विभिन्न जानकारी दी गयी. साथ ही रेल परिचालन को सुचारू रखने में सहयोग की अपील की गयी. अभियान के दौरान इंस्पेक्टर के अलावा उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार व गुरपा ओपी के कर्मी भी मौजूद थे़ जागरूकता अभियान के दौरान आगामी त्योहार होली मे होलिका दहन के दिन लुकारी को ओएचई पर नहीं फेंकने को कहा गया़ टीम ने लुकारी को ओएचई पर फेंके जाने के लोकेशन को चिन्हित किया़ साथ ही पहाड़पुर टनकुपा स्टेशन के बीच रेलवे लाइन के किनारे स्थित गांव रातो, मानपुर, खेरा नौवाखाप, बंशीनाला के ग्रामीणों के बीच एसीपी, वंदे भारत एक्सप्रेस में स्टोन प्लेटिंग, टीओपीबी, जहरखुरानी, रन ओवर, सीआरओ, अवैध ट्रेस पास, मालगाड़ी में एसीओ, ट्रैन के पायदान पर यात्रा, रेल संपत्ति की चोरी, मालगाड़ी से कोयला की चोरी, सिग्नल उपकरणों से छेड़छाड़ नहीं करने आदि को लेकर जागरूक किया गया़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
