एनसीसी कैडेट्स को मिला फायरिंग प्रशिक्षण

रामलखन सिंह यादव इंटर कॉलेज में 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कैडेट्स को फायरिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया.

झुमरीतिलैया. रामलखन सिंह यादव इंटर कॉलेज में 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कैडेट्स को फायरिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक घसीटा राम (सेना मेडल), हवलदार सुनील खलको और हवलदार दिलेश्वर बयार के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स को फायरिंग के गुर सिखाये गये. प्रशिक्षण सत्र के दौरान कैडेट्स को फायरिंग करने की सही तकनीक, फायरिंग पोजीशन और लक्ष्य साधने के महत्वपूर्ण नियमों के बारे में बताया. प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को अनुशासन, सटीक निशाना लगाने और आत्मरक्षा के गुर भी सिखाये. इस फायरिंग प्रशिक्षण में कुल 69 एनसीसी कैडेट्स(41 छात्रा व 28 छात्रों) ने भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को एनसीसी के महत्व, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि एनसीसी के माध्यम से युवा न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनते हैं बल्कि मानसिक रूप से भी तैयार होते हैं. प्रशिक्षण में भाग लेने वाले कैडेट्स ने फायरिंग की कला को सीखने में गहरी रुचि दिखायी. उन्होंने फायरिंग के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों और सही पोजीशन को समझा. कैडेट्स का कहना था कि इस प्रशिक्षण से उन्हें सेना और सुरक्षा बलों में भर्ती की तैयारी में मदद मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >