कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आगामी आठ मार्च को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्याय सदन के सभागार में जिले के विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई. अध्यक्षता प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने की. बैठक में सचिव गौतम कुमार ने उपस्थित अधिकारियों से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक-से-अधिक मामलों के निष्पादन की दिशा में आवश्यक पहल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जहां एक ओर मामलों के निष्पादन से विभाग को राजस्व की वसूली करने में सहायता होती है. वहीं दूसरी ओर न्यायालय से मुकदमों का बोझ कम होता है. उन्होंने बैंकों के अधिकारियों से अपने स्तर से भी पक्षकारों को सूचित करने तथा उनको अपने मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराने के प्रति जागरूक करने की भी अपील की. सचिव श्री कुमार ने सभी बैंकों के अधिकारियों को ऋण धारकों की सूची उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि न्यायालय द्वारा भी अपने स्तर से उन्हें अपने मामले के निष्पादन के लिए सूचित किया जा सके. इस अवसर पर न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, एलडीएम निवास कुमार, कोडरमा बाजार के सतीश प्रियदर्शी, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के शंकर कुमार प्रसाद, एसबीआइ बांझेडीह राकेश रौशन, बैंक ऑफ इंडिया पथलडीहा विकास कुमार, बैंक ऑफ महाराष्ट्रा के मनीष कुमार पाण्डेय, केनरा बैंक झुमरीतिलैया के राहुल कुमार, पंजाब नेशनल बैंक के अर्जुन रविदास, बैंक ऑफ बड़ौदा के सागर कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा कोडरमा के रंजित कुमार रजक, इंडियन ओवेरसिज बैंक के सवम्य ए कुजूर, यूको बैंक के प्रशांत कुमार, इंडियन बैंक झुमरीतिलैया के धीरेंद्र कुमार ठाकुर, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
