करमा मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश

उपायुक्त ने की जिला स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा

: उपायुक्त ने की जिला स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा कोडरमा. डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई़ बैठक में निर्माणाधीन करमा मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पताल से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी. डीसी ने संबंधित कार्य एजेंसियों व अधिकारियों से निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने को कहा. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी परियोजनाएं जनहित से सीधे जुड़ी हुई हैं, इसलिए सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण किये जायें. उन्होंने करमा मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में तेजी लाने, परिसर में विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चहारदीवारी निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया. स्वास्थ्य विभाग व संबंधित निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर कार्यों में आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया़ बैठक में डीडीसी रवि जैन, सीएस डॉ अनिल कुमार, डीपीएम महेश कुमार व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >