घाटी में हुए हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर

थाना क्षेत्र अंतर्गत नौवा माइल घाटी में शनिवार को हुए सड़क हादसे में पति की मौत हो गयी. वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी.

कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत नौवा माइल घाटी में शनिवार को हुए सड़क हादसे में पति की मौत हो गयी. वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृतक की पहचान बीघा नालंदा बिहार निवासी 42 वर्षीय अवधेश कुमार व घायल की पहचान नीमाडीह में कार्यरत एएनएम शकुंतला देवी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक अवधेश कुमार के बेटे की शादी छह मार्च को होनी थी. विवाह की तैयारी को लेकर दोनों पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर कोडरमा होते हुए नालंदा जा रहे थे. इसी दौरान नौवा माइल घाटी पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहा वाहन ने उन्हें धक्का मारते हुए निकल गया. अवधेश कुमार की घटनास्थल पर मौत ही हो गयी. वहीं शकुंतला देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. पुलिस ने घायल महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया.

वाहन पर लदे पुआल में लगी आग

कोडरमा बाजार. बेकोबर में शनिवार शाम पुआल लदा पिकअप वैन बिजली तार के चपेट में आ गया, जिससे पुआल में आग लग गयी. अचानक हुए इस हादसे से चारों तरफ अफरातफरी मच गयी. चालक ने वाहन से कूद कर अपनी जान बचायी. इसके बाद ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. इस घटना में वाहन पर लदा पुआल जल कर राख हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >