सतगावां. कोठियार के पचाने गांव में मंगलवार देर शाम हुई बाइक दुर्घटना में चार लोग घायल हो गये. घायलों की पहचान महथाडीह निवासी राहुल कुमार (पिता चंद्रिका रविदास), मिथुन कुमार (पिता शंकर रविदास) तथा पिंटू भुइयां व गोलू भुइयां (दोनों के पिता सोमर भुइयां) के रूप में हुई है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद राहुल कुमार व मिथुन कुमार को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. वहीं पिंटू भुइयां व गोलू भुइयां को निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार एक बाइक पर चार लोग सवार होकर पचाने से महथाडीह जा रहे थे. इसी दौरान पचाने पुलिया के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल
मरकच्चो. नवलशाही थाना भवन के समीप बुधवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गया. घायलों की पहचान बच्छेडीह, थाना नवलशाही निवासी साजन दास (पिता विदेशी दास) व संजय दास (पिता जालो दास) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाहर से काम कर के घर आये थे. वे बाइक पर सवार होकर नवलशाही से बरियारडीह की ओर जा रहे थे. इसी दौरान नवलशाही थाना भवन के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों घायल हो गये. नवलशाही पुलिस ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया. संजय दास का स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
