बुजुर्ग हत्याकांड का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

बेटे की तरह उसे भी मार देने की देता था धमकी, इसलिए जान ले ली

बेटे की तरह उसे भी मार देने की देता था धमकी, इसलिए जान ले ली कोडरमा . तिलैया थाना क्षेत्र के अंबाकोला में गत दो मई की रात को एक बुजुर्ग की हुई हत्या मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान छोटू सिंह (पिता स्व़ बासुदेव सिंह) के रूप में की गयी, जो अंबाकोला का निवासी है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा पत्थर व खून लगा डंठल बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, चार मई को बुधनी देवी निवासी अंबाकोला ने आवेदन देकर कहा था कि मेरे पति झरी सिंह की पत्थर से कूचकर हत्या कर अंबाकोला जंगल में फेंक दिया गया है. इस घटना में उन्होंने महेंद्र यादव (पिता स्व बोधी यादव, निवासी ढाब छतनी, थाना रजौली, नवादा) पर संदेह जताया था़ आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया. एसपी के निर्देश पर टीम बनी थी : एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण शुरू किया. इस दौरान मृतक के गांव के ही एक व्यक्ति छोटू सिंह को कब्जे में लेकर पूछताछ की गयी, तो उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि कुछ वर्षों पूर्व उसके पुत्र की मारपीट कर हत्या कर दी गयी थी. उसे बाद में पता चला था कि झरी सिंह ने उसके पुत्र के साथ मारपीट कर हत्या की थी. बाद में झरी सिंह उसे धमकी देता था कि जिस तरह पुत्र की हत्या की है, उसी तरह उसे भी मार देगा. झरी सिंह की धमकी से वह परेशान था. शादी समारोह से लौट रहे थे : इसी दौरान दो मई को गांव के दूसरे टोला के मुन्ना महतो के घर पर शादी समारोह में खाना खाने के लिए गये थे, जहां झरी सिंह भी गया था. खाना खाने के बाद घर आने के क्रम में रास्ते में झरी सिंह मिला. झरी भी अपने घर जा रहा था. रास्ते में फिर झरी सिंह उसे गाली गलौज करते हुए धमकी दी कि जैसे तुम्हारा बेटा को मारे हैं, तुम्हें भी मार देंगें, तब मैंने पत्थर से झरी सिंह के सिर पर मारा, जिससे वह जख्मी होकर जमीन पर गिर गया. इसके बाद उसी पत्थर से कई प्रहार उसके सिर पर किया, जिससे उसकी मौत हो गयी. इसके बाद शव को जंगल तरफ कर दिये व पत्थर को झाड़ी में छिपा दिये. घटना के समय पहने हुए कपड़े को जलाकर नष्ट कर दिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद किया. घटनास्थल से खून लगा डंठल भी जब्त किया. छापामारी दल में थाना प्रभारी के अलावा अवर निरीक्षक बबलू कुमार व अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >