जयनगर. डंडाडीह में पासवान समाज द्वारा शनिवार को राहू पूजा का आयोजन किया गया़ इस दौरान भगत सहांसा पासवान ने पूजा-अर्चना की. दहकते अंगारों पर नंगे पैर चल कर अपनी आस्था का परिचय दिया. बताया जाता है कि समाज के लोग पूजा के 21 दिन पहले अपने घरों की साफ-सफाई कर लहसुन, प्याज, मांस, मदिरा का सेवन नहीं करते हैं. नहाय खाय के साथ पूजा शुरू होती है. दूसरे दिन उपवास के साथ जागरण पूजा होती है. पूजा के दिन घृतढारी कौलेश्वर पासवान व उनकी पत्नी मुन्नी देवी ने किया़ इस अवसर पर जिप सदस्य प्रतिनिधि देवनारायण यादव, मुखिया सुनीता देवी, महेश साव, पासवान जनकल्याण समिति के जिलाध्यक्ष बाला लखेंद्र पासवान, उपाध्यक्ष लालजीत पासवान, प्रवक्ता मनोज कुमार सोनी, शंभू पासवान, विनोद पासवान, राह बाबा समिति के संरक्षक बासुदेव पासवान, हरिकांत पासवान, अध्यक्ष अर्जुन पासवान, सचिव मनीष पासवान, कोषाध्यक्ष बसंत पासवान आदि मौजूद थे.
शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ (फोटो)
डोमचांच. प्रखंड अंतर्गत पंचायत बंगाखलार के करारी गांव में आयोजित श्री श्री 108 मां ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा सह नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. प्रखंड के अलावा दूसरे जगह से लोग यज्ञ में शामिल होने पहुंच रहे है़ यज्ञ समिति के अध्यक्ष अशोक राय व सचिव जितेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि प्रतिदिन शाम में अनुराग कृष्ण जी महाराज का प्रवचन चल रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
