कोठियार पंचायत में बाल मेला का आयोजन

राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान द्वारा सतगावां प्रखंड के कोठियार पंचायत परिसर में बाल मेला का आयोजन किया गया. इसमें बाल कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

कोडरमा. राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान द्वारा सतगावां प्रखंड के कोठियार पंचायत परिसर में बाल मेला का आयोजन किया गया. इसमें बाल कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि धनंजय यादव, बिरेंद्र कुमार राय, मुखिया उपेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया कांति देवी, दुर्गा राय व संस्थान के सचिव मनोज दांगी ने किया. मेला में आठ क्ले मॉडलिंग, साइंस प्रदर्शनी, नृत्य, नुक्कड़ नाटक व पानी संग्रहण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बाल मंच के बच्चों की प्रस्तुति सराहनीय रहा. स्टॉल का निरीक्षण सदस्य जोसफिन एक्का व अन्य अतिथियों ने किया. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शील्ड और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया. निर्णायक मंडली में रवींद्र कुमार मंडल, अविनाश कुमार व बबीता कुमारी शामिल थे. वहीं संगीत में प्रथम सोनाली कुमारी, द्वितीय निर्जला कुमारी व तृतीय स्वीटी कुमारी, नृत्य में प्रथम बालमंच नंदूदीह, द्वितीय हदहदवा व तृतीय करमाटांड़, साइंस मॉडल में प्रथम सोनाक्षी, द्वितीय नंदिनी कुमारी व तृतीय अमित कुमार, क्ले मॉडलिंग में प्रथम नीरज कुमार, द्वितीय सोनाली कुमारी व तृतीय नितेश कुमार, नुक्कड़ नाटक में प्रथम बाल मंच जमटोटो, द्वितीय रजघटी व तृतीय करचैता रहे. इस अवसर पर सुमंत कुमार, कार्यक्रम प्रभारी निर्भय कुल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >