झांसा देकर दो लाख का सोना ले उड़े

थाना क्षेत्र के कोडरमा बाजार में संचालित रूपम ज्वेलर्स के संचालक को झांसा देकर करीब दो लाख रुपये का सोने का आभूषण लेकर भाग जाने का मामला प्रकाश में आया है़

कोडरमा. थाना क्षेत्र के कोडरमा बाजार में संचालित रूपम ज्वेलर्स के संचालक को झांसा देकर करीब दो लाख रुपये का सोने का आभूषण लेकर भाग जाने का मामला प्रकाश में आया है़ घटना को लेकर आभूषण दुकानदार संतोष सिंह ने कोडरमा थाना में मामला दर्ज कराया है़ आवेदन में उन्होंने कहा कि शनिवार की दोपहर दो व्यक्ति उनकी दुकान पर आये और सोने की आभूषण दिखाने की बात कही़ उनलोगों ने नकलेस, मंगलसूत्र और लॉकेट करीब 22 ग्राम का खरीदा, जिसकी कीमत 1 लाख 85 हजार रुपये थी़ बदले में उक्त दोनों लोगों ने 28 ग्राम का चेन सोने का कहकर दिया. इसपर हॉल मार्क भी अंकित था़ खरीदारी के बाद दोनों लोग चले गये. बाद में सोने की चेन का लैब टेस्ट कराने पर उक्त चेन नकली निकला़ दुकानदार के अनुसार ठगी करने वाले लोगों का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद है, पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >