पर्यावरण का संरक्षण हमारा नैतिक कर्तव्य कोडरमा. तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय के सभागार में पर्यावरण संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर लायंस क्लब कोडरमा के सचिव, स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक सुजीत अंबष्ठा, लायंस क्लब के अध्यक्ष गजेंद्र राम, पूर्व अध्यक्ष डॉ सागरमणि सेठ, सदस्य जेएन झा उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जिसमें विद्यालय के सीइओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी द्वारा पौधा भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया.वक्ताओं ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह सभी जीवों के लिए जीवन का आधार है, जो वायु, जल, भोजन और आश्रय प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि वनों की कटाई, प्रदूषण एवं वैश्विक तापवृद्धि के कारण पर्यावरण संतुलन तेजी से बिगड़ रहा है, जिससे अनियमित वर्षा, बाढ़ एवं सूखे जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं और इसका प्रभाव मानव जीवन व कृषि पर पड़ रहा है. विद्यालय के सीइओ प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारा नैतिक कर्तव्य है. प्राचार्या अंजना कुमारी ने कहा कि आज की जागरूकता ही भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण बचाओ, जीवन बचाओ, मिट्टी बचाओ का संकल्प दिलाया गया. संचालन सोनू कुमार ने किया. संपूर्ण आयोजन स्टूडेंट्स सर्विस सेल के समन्वयक सुधांशु कुमार के मार्गदर्शन में हुआ. मौके पर आलोक कुमार,वीरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, अविनाश आनंद, शीतल केसरी, दीपक नायक, आरआर कौशिक, राजेंद्र पंडित, चंदन कुमार, आलोक, सोनू,भगवान दास आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन सोनू कुमार ने किया.
ग्रिज़ली विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम
पर्यावरण का संरक्षण हमारा नैतिक कर्तव्य
