सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, रोका गया काम

ग्रामीणों ने कनीय अभियंता पर लापरवाही का आरोप लगाया.

चंदवारा. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत थाम पुरनाडीह मार्ग पर 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बन रही चार किमी सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी करने का आरोप लगा है. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सांसद मनीष जायसवाल से की़ इसके बाद सांसद के हस्तक्षेप से काम बंद करा दिया गया है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य के दौरान बोरियों में जम चुके सीमेंट का संवेदक द्वारा धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा था. सांसद के निर्देश पर वहां पहुंचे सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी व कनीय अभियंता रुक्मिणी निराला ने भी उस सीमेंट को देखा. ग्रामीणों ने कनीय अभियंता पर लापरवाही का आरोप लगाया. आरोप है कि पीसीसी ढलाई के बाद पानी का छिड़काव तक नहीं किया गया. इस संबंध में उपायुक्त से शिकायत करने के बाद फिलहाल काम रोक दिया गया है. कारू यादव उर्फ कमलेश यादव, कैलाश यादव, अंटोनी सिंह, धनंजय सिंह, दशरथ यादव, कन्हाय यादव आदि ने ठेेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने तथा लापरवाही अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >