शौच के लिए युवक खदान में गिरा, पेड़ से अटकने से बची जान

थाना क्षेत्र के शिवसागर में बंद पड़े पत्थर खदान के पास शौच करने गया एक युवक विकास कुमार गुरुवार की रात एक नीचे गिर गया.

डोमचांच. थाना क्षेत्र के शिवसागर में बंद पड़े पत्थर खदान के पास शौच करने गया एक युवक विकास कुमार गुरुवार की रात एक नीचे गिर गया. हालांकि खदान में गिरने के बाद वह एक पेड़ से अटक गया और रात भर उसके सहारे रहा, जिससे उसकी जान बच गयी. सुबह होने पर उसने शोर मचाना शुरू किया. आसपास में घूम रहे लोगों ने इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस को जानकारी दी. सूचना पर पहुंची पुलिस पहुंची और युवक को ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह खदान से निकाला. युवक पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार विकास कुमार गुरुवार की शाम शौच के लिए गया था. इसी दौरान पैर फिसलने से यह हादसा हुआ. इधर, रातभर युवक के नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन करते रहे, पर कुछ पता नहीं चला. सुबह उसके सुरक्षित होने की सूचना पर परिजनों ने राहत की सांस ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >