दोनों परिवारों की मौजूदगी में मिला रिश्ते की मंजूरीकोडरमा बाजार . जिला मुख्यालय स्थित ध्वजाधारी धाम में एक प्रेमी युगल ने सामाजिक परंपराओं के बीच अपने रिश्ते को वैवाहिक बंधन में बांध लिया. खास बात यह रही कि प्रेमी और प्रेमिका के परिजन इस शादी में मौजूद रहे और विवाह के बंधन में बंधने के उपरांत वर-वधु को दोनों परिजनों को आशीर्वाद भी मिला. उल्लेखनीय है कि प्रेमी से वर बना युवक कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकीबागी का निवासी है, जबकि प्रेमिका से दुल्हन बनी लड़की राजाबागी की निवासी है. दोनों के बीच वर्षों से प्रेम संबंध था, जिसे दोनों के परिजनों ने स्वीकार करते हुए शादी की मंजूरी दी. वहीं शुक्रवार देर रात को भी ध्वजाधारी धाम में एक अन्य प्रेमी युगल ने शादी रचायी. प्रेमी झुमरी तिलैया निवासी नीलेश साव और प्रेमिका कोडरमा की रहने वाली है.
ध्वजाधारी में प्रेमी युगल ने रचायी शादी
दोनों परिवारों की मौजूदगी में मिला रिश्ते की मंजूरी
