जयनगर : सरस्वती पब्लिक उच्च विद्यालय पावर हाउस डंडाडीह का 13वां वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का उदघाटन जिप सदस्य बासुदेव यादव ने किया. व्यवस्थापक ओम प्रकाश पांडेय व प्राचार्य अजरुन चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया.
विद्यालय की छात्र सुमन, आकृति, पूजा, अंजलि, आशा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. जिप सदस्य बासुदेव यादव ने कहा कि ज्ञान बांटने से और बढ़ता है.
जिप सदस्य रेखा देवी ने अभिभावकों से बालिका शिक्षा पर विषेश ध्यान देने की अपील की.कार्यक्रम को मुखिया महेश साव, पंसस सहदेव जायसवाल सुभाष चंद्र यादव आदि ने संबोधित किया. मौके पर पुनीत यादव, प्रखंड राजद अध्यक्ष राजकुमार यादव, रामदेव प्रसाद यादव, कन्हाई चंद्र यादव, मनी सिंह, जयप्रकाश राम, बासुदेव यादव, विजय यादव, विद्यालय के शिक्षक रामदेव यादव, विनोद चौधरी, दुर्गा राम, शबनम खान, मंजूर आलम, शशिभूषण पांडेय, रामदेव मिस्त्री, संदीप साव, एस एस सिंह, शिवशंकर यादव आदि मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो केंद्रीय कार्य समिति सदस्य श्याम किशोर सिंह ने की व संचालन शिक्षक सुखदेव पांडेय ने किया.
कार्यक्रम में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा : वार्षिकोत्सव के दौरान लक्ष्मी, पिंकी, खुशबू, जमीरूद्यीन, अनु, अंशु, विशाल, चंदन, रंजीत,सपना, सुजान, पप्पू, राधे, तारा, पायल, सोनाल, विक्रम, विशाल, डोली, उपेंद्र, सचिन, किशन, निलोफर आदि ने एकल गीत, समूह नृत्य, नाटक, झांकी प्रहसन, भांगड़ा पेश किया. निर्णायक मंडली के अध्यक्ष डॉ बीएनपी वर्णवाल, सदस्य हिरामण मिस्त्री व सेवानिवृत्त शिक्षक केदार सिंह थे.
गोल्डेन फ्यूचर का वार्षिकोत्सव मना
कोडरमा. देवी मंडप रोड स्थित गोल्डेन फ्यूचर का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीरा यादव, विशिष्ट अतिथि सीडी बालिका विद्यालय के संगीत शिक्षक सुनील देवनाथ व डीवीसी के सेवानिवृत्त शिक्षक राम उदगार सिंह थे.
इस दौरान विधायक ने संस्कार युक्त शिक्षा की महत्ता पर बल दिया. वहीं टेस्ट परीक्षा का पुरस्कार भी वितरण किया गया. मंच संचालन विद्या भूषण व छोटेलाल पांडेय ने किया. कार्यक्रमों में रजनी, कोमल, सोनी, ज्योति, शोलू, श्रीसंत, पायल, लवली, मनीषा आदि ने भाग लिया.
