झाविमो का बूथ सम्मेलन छह को

प्रतिनिधि, जयनगर झाविमो की बैठक बुधवार को फोरलेन चौक स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. अध्यक्षता झावियुमो प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव व संचालन अरुण कुमार यादव ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि इस बार बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में बदलाव होना तय है. जनता ने झाविमो प्रत्याशी प्रो जानकी यादव को […]

प्रतिनिधि, जयनगर झाविमो की बैठक बुधवार को फोरलेन चौक स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. अध्यक्षता झावियुमो प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव व संचालन अरुण कुमार यादव ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि इस बार बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में बदलाव होना तय है. जनता ने झाविमो प्रत्याशी प्रो जानकी यादव को 27 वर्षों के संघर्ष का फल देने का मन बना लिया है. वे जीतेंगे तभी इस क्षेत्र का विकास होगा. बैठक में निर्णय लिया गया कि छह दिसंबर को डुमरडीहा मोड़ के निकट चंदवारा प्रखंड के पांच पंचायतों के कार्यकर्ताओं का बूथ स्तरीय सम्मेलन होगा. बैठक को युवा नेता दामोदर यादव, पंसस अर्जुन चौधरी, उपमुखिया शिव कुमार यादव ने भी संबोधित किया. मौके पर सकूर अंसारी, शमीम अंसारी, खूबलाल यादव, जयचंद दास, प्रेम कुमार यादव, सतीश भारती, अजय यादव, पप्पू यादव, अरुण भारती, बनवारी यादव, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >