माले प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क

कोडरमा बाजार. भाकपा माले प्रत्याशी रामधन यादव ने मंगलवार को मरकच्चो प्रखंड के पुरनानगर, कारीखोखो, सोनेडीह, बरवाडीह, चोपनाडीह, बासोडीह, कोंडराडीह, जामू आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया. पार्टी प्रत्याशी ने कहा कि भाकपा माले कोडरमा में पिछले 17 वर्षों से जन समस्याओं को लेकर आंदोलनरत है. इस बार जनता उन्हें एक मौका दे. क्षेत्र की […]

कोडरमा बाजार. भाकपा माले प्रत्याशी रामधन यादव ने मंगलवार को मरकच्चो प्रखंड के पुरनानगर, कारीखोखो, सोनेडीह, बरवाडीह, चोपनाडीह, बासोडीह, कोंडराडीह, जामू आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया. पार्टी प्रत्याशी ने कहा कि भाकपा माले कोडरमा में पिछले 17 वर्षों से जन समस्याओं को लेकर आंदोलनरत है. इस बार जनता उन्हें एक मौका दे. क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करना उनकी प्राथमिकता होगी. इस मौके पर एम चंद्रा, अशोक यादव, वीरेंद्र यादव, मनीर खान, मो नसीम, पिंटू कुमार, राजू यादव, रामचंद्र राणा, विनय मोदी, मो कासिम, सुरेंद्र यादव, सरयू यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >