मोदी के नेतृत्व में खिला कमल : मुंडा

कोडरमा : भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव के नामांकन के बाद काली मंडा के पास सभा हुई. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने नरेंद्र मोदी के नाम पर जनता को सपने दिखाये. उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश में कांग्रेस सिकुड़ती गयी, तो कमल खिलता गया. झारखंड में […]

कोडरमा : भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव के नामांकन के बाद काली मंडा के पास सभा हुई. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने नरेंद्र मोदी के नाम पर जनता को सपने दिखाये. उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश में कांग्रेस सिकुड़ती गयी, तो कमल खिलता गया. झारखंड में भी पूर्ण बहुमत आने के बाद संपूर्ण विकास होगा.
प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने कहा कि नामांकन में उमड़ी भीड़ उत्साह को दिखा रही है. अब कोडरमा के इतिहास को बदल देना है. कोडरमा में परिवारवाद की राजनीति ने विकास को बाधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >