कोडरमा. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग महासभा कोडरमा जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष मुरली मोदी की अध्यक्षता में हुई. संचालन केडी यादव ने किया. प्रदेश अध्यक्ष अजय कृष्ण ने कहा कि राज्य में पिछड़ी जाति के युवकों को ओबीसी प्रमाण पत्र बनाने में प्रखंड व अंचल कर्मी द्वारा बेवजह परेशान किया जाता है. उन्होंने ओबीसी प्रमाण पत्र की वैधता एक वर्ष से बढ़ा कर पांच वर्ष करने की मांग केंद्र सरकार से की. अजय कृष्ण ने शहर के सूर्या होटल के मालिक के साथ डोमचांच थाना प्रभारी द्वारा की गयी मारपीट की निंदा करते हुए थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण अपराध बढ़ा है. बैठक को अधिवक्ता शिवनंदन कुमार शर्मा, विनोद कुमार भदानी, बालेश्वर साहू, शंकर दयाल यादव, मनोज कुमार मेहता, नवनीत यादव, रामजी प्रसाद वर्णवाल, मुकेश मोदी, आदित्य नंदन ने भी संबोधित किया.
ओबीसी प्रमाण पत्र की वैधता बढ़ाने की मांग
कोडरमा. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग महासभा कोडरमा जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष मुरली मोदी की अध्यक्षता में हुई. संचालन केडी यादव ने किया. प्रदेश अध्यक्ष अजय कृष्ण ने कहा कि राज्य में पिछड़ी जाति के युवकों को ओबीसी प्रमाण पत्र बनाने में प्रखंड व अंचल कर्मी द्वारा बेवजह परेशान किया जाता है. उन्होंने ओबीसी प्रमाण पत्र […]
