झुमरीतिलैया. मेसर्स श्रीराम एचपी गैस एजेंसी व एचपीसीएल मुंबई की टीम द्वारा इंदरवा बस्ती, तिलैया बस्ती, गुमो, सीडी बालिका उच्च विद्यालय, यदुटांड़ व मोरियावां में नुक्कड़-नाटक के माध्यम से गैस उपभोक्ताओं को सुरक्षा की जानकारी दी गयी. इसमें बताया गया कि दुर्घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है. इस अवसर पर मेसर्स श्रीराम एचपी गैस एजेंसी के वितरक विनोद कुमार रजक व प्रबंधक सुबोध राणा, मैकेनिक सुनील सिंह भी मौजूद थे. श्री रजक ने कहा कि एलपीजी द्वारा होनेवाली दुर्घटना में लगभग 70 प्रतिशत दुर्घटना उपभोक्ताओं द्वारा उपयोग में लाये जाने वाले साधारण ट्यूब के कारण होती है. बाकी 30 प्रतिशत घटना जानकारी के अभाव में होती है. इस मौके पर शांति देवी, रूकमणि देवी, मालो देवी, कामेश्वरी देवी आदि थे.
गैस उपभोक्ताओं को दी गयी सुरक्षा की जानकारी
झुमरीतिलैया. मेसर्स श्रीराम एचपी गैस एजेंसी व एचपीसीएल मुंबई की टीम द्वारा इंदरवा बस्ती, तिलैया बस्ती, गुमो, सीडी बालिका उच्च विद्यालय, यदुटांड़ व मोरियावां में नुक्कड़-नाटक के माध्यम से गैस उपभोक्ताओं को सुरक्षा की जानकारी दी गयी. इसमें बताया गया कि दुर्घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है. इस अवसर पर मेसर्स श्रीराम एचपी गैस […]
