एसपी ने पीडि़त परिजनों से मुलाकात की

जयनगर. पुलिस अधीक्षक संगीता कुमारी ने शुक्रवार को जविप्र डीलर स्व सुनील यादव के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी बारीकी से मामले की जांच कर रही है. शीघ्र ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जायेगा. उन्होंने कहा कि अपराधियों को हर हाल में […]

जयनगर. पुलिस अधीक्षक संगीता कुमारी ने शुक्रवार को जविप्र डीलर स्व सुनील यादव के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी बारीकी से मामले की जांच कर रही है. शीघ्र ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जायेगा. उन्होंने कहा कि अपराधियों को हर हाल में गिरफ्तार किया जायेगा. इधर, मृतक के भाई अरविंद के बयान पर जयनगर थाना में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. कांड के अनुसंधानकर्ता प्रशिक्षु डीएसपी राजा मित्रा ने मामले की जांच शुरू कर दी है. ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के अलगडीहा में अपराधियों ने बुधवार की रात गोली मार कर डीलर की हत्या कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >