कोडरमा में बच्चा चोरी के संदेह में छह की पिटाई, चतरा में विक्षिप्त को पीटा

जयनगर (कोडरमा) : जयनगर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव (योगियाटिल्हा) में बच्चा चोर के संदेह में करमा का न्योता बांटने जा रहे बाइक सवार तीन युवकों की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी. उन युवकों को बचाने का प्रयास करनेवाले तीन यूपी के व्यापारियों की भी उन्मादी भीड़ ने पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस […]

जयनगर (कोडरमा) : जयनगर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव (योगियाटिल्हा) में बच्चा चोर के संदेह में करमा का न्योता बांटने जा रहे बाइक सवार तीन युवकों की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी. उन युवकों को बचाने का प्रयास करनेवाले तीन यूपी के व्यापारियों की भी उन्मादी भीड़ ने पिटाई कर दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने उग्र भीड़ से बचाकर सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजा. वहां प्राथमिक उपचार के बाद जब घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा जा रहा था, तो थाना से महज 20 कदम की दूरी पर जमा भीड़ ने एंबुलेंस को घेर लिया. पहले एंबुलेंस चालक को खींच कर गाड़ी से उतारा और गाड़ी की हवा निकाल दी.

इसके बाद दो पुलिसकमिर्यों के सामने घायलों को एंबुलेंस से उतार कर फिर पीटा गया. एबुलेंस रोके जाने की सूचना पाकर थाना प्रभारी रवि किशोर प्रसाद, सीओ विजय हेमराज खलको सदल बल उक्त स्थल पर पहुंचे. इसके बाद हल्का बल प्रयोग कर घायलों को उग्र भीड़ से बचा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. देर शाम डीएसपी संजीव सिंह व एसडीओ विजय वर्मा घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की. घायलों के बयान पर दोषी लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी चल रही थी.

क्या है मामला : घटना के संबंध में बताया जाता है कि हजारीबाग जिले के डुमरीटांड गांव के रहनेवाले नरेश सोरेन (पिता सीता राम मांझी), अनिल सोरेन (पिता पान्हो मांझी), महादेव सोरेन (पिता कन्हाय मांझी) बिना नंबर की सुजूकी से अपनी बहन के घर घोडथम्मा गांव जा रहे थे. योगियाटिल्हा पुल पार करने के बाद वे लोग प्रतापपुर पहुंचे और यहां लोगों से घोडथम्मा जाने का रास्ता पूछा.

इतने में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी और बच्चा चोर कह कर तीनों की जमकर पिटाई कर दी. इसी दौरान उत्तर प्रदेश के मनिहारी सामान बेचनेवाले मो बिलाल, करामत अली, मो असलम अपनी चार पहिया वाहन से उसी रास्ते से जा रहे थे. उन्होंने उग्र भीड़ को समझाने का प्रयास किया, मगर भीड़ ने उन्हें भी गिरोह का सदस्य बताते हुए उनकी भी जमकर पिटाई कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >