जागरूकता से ही अधिकारों को प्राप्त कर सकते हैं

डोमचांच : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में चलंत लोक अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन प्रखंड मुख्यालय सभागार में किया गया. मौके पर प्राधिकार के सचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि जागरूकता से ही लोग अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि अनाथ व बेसहारा बच्चों को मदद […]

डोमचांच : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में चलंत लोक अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन प्रखंड मुख्यालय सभागार में किया गया. मौके पर प्राधिकार के सचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि जागरूकता से ही लोग अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि अनाथ व बेसहारा बच्चों को मदद करने के उद्देश्य से चलायी गयी योजना झारखंड फोस्टर केयर एंड स्पॉन्सरशिप स्कीम की शुरुआत झारखंड में ही की गयी है.

हम सबों को जागरूक होकर इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए. श्री सिंह ने कहा कि प्राधिकार द्वारा लोगों को हर प्रकार की कानूनी सहायता उपलब्ध करायी जाती है. लोग आपस में छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ जाते हैं, जिससे उनका समय और पैसे दोनों बर्बाद होता है, लोगों को इनसे बचने की जरूरत है.

इसके अलावा उन्होंने बाल विवाह, दहेज प्रताड़ना, एसिड अटैक तथा घरेलू हिंसा अधिनियम से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी. डोमचांच बीडीओ मनीष कुमार ने शिक्षा विभाग की जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा प्रदान की जानेवाली सभी सुविधाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी नहीं होने के कारण लोगों को बहुत सारी परेशानियों को झेलना पड़ता है. बीपीओ राधा सिंह ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिसके द्वारा समाज के सभी कुरीतियों को दूर किया जा सकता है. डायन कह कर किसी को प्रताड़ित करना कानूनन जुर्म है.
उन्होंने कहा कि लड़के और लड़कियों को समान रूप से शिक्षा दिया जाना चाहिए. अंचल निरीक्षक मदन कुमार सुमन ने राजस्व से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन न्यायालयकर्मी रंजीत कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर कैलाश सिंह, सेविका अर्चना गोस्वामी, प्रतिमा कुमारी, संगीता देवी, रुप्लाता रावत, मीना देवी, शब परवीन, रंजू गुप्ता, रेखा देवी, गुड़िया देवी, पीएलवी सुब्रत कुमार मुखर्जी, न्यायालयकर्मी हर्मेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद राम दुलारचंद यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >