आखिरकार दिव्यांगों की सुनी गयी पुकार

कोडरमा बाजार : लंबे संघर्ष और गुहार के बाद आखिरकार दिव्यांगों की पुकार को जिला प्रशासन ने सुन ली. आगामी पांच अक्तूबर को सदर अस्पताल में बोर्ड की बैठक कर दिव्यांगों का प्रमाणपत्र बनाया जायेगा. इसको लेकर डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने सीएस और अंचलों के सीओ को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है. डीसी […]

कोडरमा बाजार : लंबे संघर्ष और गुहार के बाद आखिरकार दिव्यांगों की पुकार को जिला प्रशासन ने सुन ली. आगामी पांच अक्तूबर को सदर अस्पताल में बोर्ड की बैठक कर दिव्यांगों का प्रमाणपत्र बनाया जायेगा. इसको लेकर डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने सीएस और अंचलों के सीओ को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है.
डीसी श्री सिंह द्वारा जारी निर्देश में सभी अंचलों के सीओ को कहा गया है कि पांच अक्तूबर को सदर अस्पताल में आयोजित कैंप में दिव्यांगों का आवश्यक जांच कर प्रमाणपत्र बनाया जायेगा. डीसी ने सीओ को कहा है कि पेंशन पाने योग्य दिव्यांगों को चिह्नित कर उक्त कैंप में शामिल कराये. साथ ही जो दिव्यांग सदर अस्पताल आने में असमर्थ हैं, उन्हें अपने स्तर से वाहन की व्यवस्था कर उन्हें सदर अस्पताल भिजवाने का कार्य करें. उन्होंने दिव्यांगों को पेंशन स्वीकृति हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
उल्लेखनीय है कि सदर अस्पताल के आर्थोपेडिक चिकित्सक डॉ रमण कुमार का स्थानांतरण हो जाने के कारण लगभग डेढ़ वर्ष से ऑर्थो के डॉक्टर की कमी के कारण दिव्यांग बोर्ड की बैठक नहीं हो पा रही थी. हालांकि एक वर्ष पूर्व तत्कालीन डीसी संजीव कुमार बेसरा के पहल पर एक बार बोर्ड की बैठक कर प्रमाण पत्र बनवाया गया था.
यहां यह भी ज्ञात हो कि डॉ रमण के स्थानांतरण के बाद से सदर अस्पताल में ऑर्थोपेडिक चिकित्सक का पद रिक्त है, जिसके कारण यहां आये दिन लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऑर्थो के चिकित्सक की कमी को लेकर कई बार दिव्यांगों के द्वारा गुहार भी लगाया गया था. हाल के दिनों में बेकोबर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान लोगों ने उक्त समस्या को शिक्षामंत्री डॉ नीरा यादव के समक्ष रखा. जिसके बाद मंत्री के निर्देश पर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हुई.
जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक मो शफीक आलम ने बताया की कैंप में यदि योग्य दिव्यांग अपना आधार कार्ड और बैंक खाता साथ में लेकर पहुंचते है तो उनकी पेंशन स्वीकृति की कार्रवाई शिविर में ही कर दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >