पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है देश : शिक्षा मंत्री

झुमरीतिलैया : केंद्र सरकार के चार साल पूर्ण होने पर सोमवार को भाजयुमो द्वारा मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी. इससे पूर्व मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने भाजपा का झंडा दिख कर रैली को रवाना किया. रैली शहर के सुभाष चौक से शुरू होकर जवाहर टॉकिज, ओवर ब्रिज, झंडा चौक, महाराणा प्रताप चौक होते […]

झुमरीतिलैया : केंद्र सरकार के चार साल पूर्ण होने पर सोमवार को भाजयुमो द्वारा मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी. इससे पूर्व मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने भाजपा का झंडा दिख कर रैली को रवाना किया. रैली शहर के सुभाष चौक से शुरू होकर जवाहर टॉकिज, ओवर ब्रिज, झंडा चौक, महाराणा प्रताप चौक होते हुए रांची-पटना रोड से करमा, चारडीह की ओर से कोडरमा गांधी चौक पहुंचा. यहां सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है.

विकास की गति तेज हुई है. कोडरमा जिला में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति आयी है. कोडरमा शिक्षा का हब बनाने की राह पर अग्रसर है. यहां मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण प्रस्तावित है. प्रधानमंत्री की इच्छा शक्ति के कारण देश के बहुत से घरों की महिलाओं को उज्जवला योजना से लकड़ी के धुएं से आजादी मिली और घर-घर में गैस चूल्हा पहुंचा. नरेंद्र मोदी सरकार के कारण ही आज लाखों लोगों को आवास योजना के तहत अपना घर मिला है. देश के कई ऐसे गांव थे जहां आजादी के बाद से बिजली नहीं थी, वहां पर भी बिजली पहुंचाने का कार्य सरकार ने किया है. आज मोदी जी की नेतृत्व क्षमता के कारण ही भारत का मान-सम्मान विदेशों में भी बढ़ा है. सभा को भाजपा नेताओं के साथ युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया. इसके पूर्व मोटरसाइकिल रैली का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेश सिंह व झुमरीतिलैया नगर अध्यक्ष आकाश सिंह ने किया. गाजे-बाजे के साथ निकली बाइक रैली में शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव अपने पति विजय यादव के साथ शामिल हुई. रैली में शामिल युवक नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार के द्वारा देशहित में किये गये कार्यों व संचालित योजनाओं से संबंधित नारेबाजी कर रहे थे. रैली में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, पवन पांडेय, रवींद्र गुप्ता, पप्पू भदानी, मंटू तिवारी, नीतेश चंद्रवंशी, सिकंदर वर्मा, राजा सिंह, शैलेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार, प्रशांत तिवारी, नितेश कुमार निक्की, राजा यादव, बीरेंद्र सिंह, सिकंद्र वर्मा, प्रशांत तिवारी, अनुभाव मिश्रा, प्रभाकर सिंह, संजय यादव, दिनेश शर्मा, रौशन सिंह, राजा खान, पप्पू मोदी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >