खूंटी : 2020 तक देश से खसरा और रूबैला को पूरी तरह से समाप्त करने के उद्देश्य से 26 जून से विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा़ जिसमें नौ माह से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों को खसरा और रूबैला का टीका दिया जायेगा़ पांच सप्ताह तक चलनेवाले इस अभियान के तहत पहले दो सप्ताह में स्कूलों में बच्चों को टीका दिया जायेगा़ अगले दो सप्ताह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में टीका दिया जायेगा़ अंतिम सप्ताह में छूटे हुए बच्चों को टीका दिया जायेगा़ सिविल सर्जन डॉ विनोद उरांव ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी़ उन्होंने बताया कि इस टीके से खसरा और रूबैला बीमारी से बचाव होगा़
अभियान को सफल बनाने के लिए पांच जून तक माइक्रोप्लान तैयार कर लिया जायेगा़ अभियान के तहत कुल 840 आंगनबाड़ी केंद्र और 1153 स्कूलों में बच्चों को टीका दिया जायेगा़ डॉ़ प्रभात कुमार ने बताया कि यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है़ इससे किसी प्रकार की साइड इफेक्ट नहीं होता है़ देश भर में अबतक दस करोड़ बच्चों को यह टीका दिया जा चुका है़ उन्होंने कहा कि खसरा और रूबैला बहुत ही खतरनाक बीमारी है़ खसरा के कारण बच्चों को डायरिया हो सकता है़ जिससे वे कुपोषण और निमोनिया का शिकार होते हैं. वहीं गर्भवती महिला में रूबैला का संक्रमण होने से बच्चा मानसिक रूप से कमजोर पैदा हो सकता है़ इसके अलावा उसमें कई परेशानियां भी हो सकती है़ इसलिए इस बीमारी पर काबू पाया जाना आवश्यक है़ मौके पर स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी डायरेक्टर डॉ पुष्पा मारिया बेक, डॉ अजीत खलखो, डीपीएम कानन बाला तिर्की सुनीता दास, संतोष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे़
