कोडरमा : हाइवा के धक्के से पति और पत्नी की मौत

मरकच्चो (कोडरमा) : कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह पथ पर पहाड़पुर के बटीयो नदी के पास हाइवा के धक्के से बाइक सवार दंपती की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नवलशाही थाना क्षेत्र के धोबियाडीह निवासी जसवा देवी (55 वर्ष ) तथा उसके पति छोटू ठाकुर (58 वर्ष) के रूप में की […]

मरकच्चो (कोडरमा) : कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह पथ पर पहाड़पुर के बटीयो नदी के पास हाइवा के धक्के से बाइक सवार दंपती की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नवलशाही थाना क्षेत्र के धोबियाडीह निवासी जसवा देवी (55 वर्ष ) तथा उसके पति छोटू ठाकुर (58 वर्ष) के रूप में की गयी.

वे दोनों मोपेड बाइक से धोबीयाडीह स्थित घर लौट रहे थे. इसी दौरान हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जसवा देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, वहीं गंभीर रूप से घायल छोटू ठाकुर की मौत रांची ले जाने के दौरान रास्ते में हो गयी.

आक्रोशित ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे तक कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सीओ नाजिया अफरोज ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया, तब सड़क जाम समाप्त हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >