दुर्घटना में व्यवसायी की मौत

कोडरमा बाजार : कोडरमा थाना क्षेत्र अंतगर्त मंडल कारा स्थित शिवम होटल के समीप गुरुवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यवसायी की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कोडरमा बाजार सहाना रोड निवासी व्यवसायी शिव शंकर राम उर्फ शिवा के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक मृतक व्यवसायी अपनी मोटरसाइकिल (जेएच-12डी-9407) से […]

कोडरमा बाजार : कोडरमा थाना क्षेत्र अंतगर्त मंडल कारा स्थित शिवम होटल के समीप गुरुवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यवसायी की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कोडरमा बाजार सहाना रोड निवासी व्यवसायी शिव शंकर राम उर्फ शिवा के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक मृतक व्यवसायी अपनी मोटरसाइकिल (जेएच-12डी-9407) से तगादा करने जा रहा था. घटना स्थल पर पहुंचते ही विपरीत दिशा से तेजी से आ रहे ट्रेलर (एनएल-01जी-0349) ने व्यवसायी को अपनी चपेट में ले लिया. घटनास्थल पर ही व्यवसायी की मौत हो गयी. इधर, तिलैया थाना क्षेत्र के सपुलिया के समीप शुक्रवार दोपहर को ट्रक व हाइवा में टक्कर हो गयी. हादसे में घायल चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >