समर कैंप बच्चों के लिए लाभदायक : एसडीओ

झुमरीतिलैया : माहुरी भवन में राजेश भदानी व विकास मिश्रा द्वारा 10 दिनी समर कैंप का आयोजन किया गया. एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार ने मंगलवार को कैंप का उद्घाटन किया. मौके पर एसडीओ ने कहा कि समर कैंप बच्चों के लिए लाभदायक है. कैंप में खेल-खेल में कई प्रकार की जानकारियां दी जाती है. उन्होंने […]

झुमरीतिलैया : माहुरी भवन में राजेश भदानी व विकास मिश्रा द्वारा 10 दिनी समर कैंप का आयोजन किया गया. एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार ने मंगलवार को कैंप का उद्घाटन किया. मौके पर एसडीओ ने कहा कि समर कैंप बच्चों के लिए लाभदायक है. कैंप में खेल-खेल में कई प्रकार की जानकारियां दी जाती है.

उन्होंने कहा कि कैंप में हिस्सा लेने से बच्चों का आत्मविास बढ़ता है. राजेश भदानी ने बताया कि 10 दिनों तक चलने वाले कैंप में बच्चों को क्लासिकल, बॉलीवुड, क्रंप, फील, एरोबिक, हिपहप, फ्री स्टाइल व जुंबा डांस का प्रशिक्षण दिया जायेगा. कैंप में छह से 13 साल तक के बच्चों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. मौके पर माहुरी वैश्य मंडल के अध्यक्ष मुन्ना भदानी, अंजना भदानी, वर्षा भदानी, विशाल भदानी, कुमकुम भदानी, सुजीत सेन, प्रिंस पोल, अराध्या शर्मा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >