जोड़ तोड़ की खेल में भाजपा फेल : झामुमो

जयनगर : झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने कर्नाटक घटना क्रम में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जोड़-तोड़ के खेल में भाजपा फेल हो गयी है और लोकतंत्र की हत्या होते-होते बची. इस पूरे ड्रामा में भाजपा का चरित्र उजागर हो गया. केंद्र सरकार के बलबुते राज्य में सरकार बनाने चली भाजपा को करारी […]

जयनगर : झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने कर्नाटक घटना क्रम में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जोड़-तोड़ के खेल में भाजपा फेल हो गयी है और लोकतंत्र की हत्या होते-होते बची. इस पूरे ड्रामा में भाजपा का चरित्र उजागर हो गया. केंद्र सरकार के बलबुते राज्य में सरकार बनाने चली भाजपा को करारी शिकस्त मिली है. जनता ने कांग्रेस जेडीएस गठबंधन पर विश्वास जताया है. वरीय नेता गोपाल यादव, जिला सचिव कामेश्वर महतो, गंगा प्रसाद यादव, प्रवक्ता दीपक विश्वकर्मा, संदीप कुमार पांडेय आदि ने भी कहा कि जोड़-तोड़ के खेल में भाजपा फेल हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >